बागबाहरा : अश्लील गाली गलौच और जान से मारने की धमकी, वकील पर... - CG Sandesh

बागबाहरा : अश्लील गाली गलौच और जान से मारने की धमकी, वकील पर मामला दर्ज

बागबाहरा के फुलवारी पारा में अश्लील गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने पर वकील पर अपराध दर्ज किया गया है, इसके पहले वकील ने भी इसी मामले में पुलिस से पास में अश्लील गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है.

वार्ड नं 15 दैहानी भाठा बागबाहरा निवासी मकसुद कुरैशी ने पुलिस को बताया कि 07 जून 2025 को रात्रि 07:45 बजे वह फुलवारी पारा चौक में मोबिन कुरैशी के घर के सामने त्यौहार पारिवारिक कार्य होने के कारण सभी लोगो के साथ मैं भी बैठा हुआ था, इसी दौरान अब्दूल कादिर जिलानी जो कि पेशे से वकील है वह अपनी स्कुटी से आया और स्कुटी में बैठकर ही मकसूद की तरफ घुरते हुये अश्लील गाली गलौच करते हुये मेरा क्या उखाड़ लेगा कहकर जान से मारने की धमकी दिया और वाद विवाद करने लगा.

उक्त घटना को होते हुये मुकेश डहरवाल उर्फ गोलू एवं मकान मालिक मोबिन कुरैशी ने देखे और सुने है. बताया गया घटना का कारण पुरानी सामाजिक चुनाव को लेकर रंजिश रखने के कारण किया गया है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अब्दूल कादिर जिलानी के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें