सरायपाली : काम है कहकर बुलाया और की मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : काम है कहकर बुलाया और की मारपीट

सरायपाली में एक व्यक्ति को काम है कहकर बुलाया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

वार्ड नंबर 02 महलपारा सरायपाली निवासी टिकेश्वर राव ने पुलिस को बताया कि वह शिवनाथ बस में हेल्पर का काम करता है, तथा 08 जून 2025 के दोपहर 01:30 बजे वह अपने घर पर था, तो तभी उसके मोबाइल में कृष्णा सोना ने मुझे काम है बोल कर बुलाया और अपना मोटर सायकल लेकर मोहल्ला आया. तब टिकेश्वर कृष्णा सोना उसके साथ बैठकर महलपारा तालाब आये तो उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का तथा बेल्ट से मारपीट किया.


मारपीट से कृष्णा सोना को चोट लगा है, घटना को आजाद दास मानिकपुरी, गुरूलाल सिंग, सागर राव देखे सुने व बीच बचाव किये हैं, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कृष्णा सोना के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें