पटेवा : मोटरसायकल के सामने अचानक आ गया बच्चा, फिर दो लोगों क... - CG Sandesh

पटेवा : मोटरसायकल के सामने अचानक आ गया बच्चा, फिर दो लोगों के बीच हुई मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम छिन्दौली में एक बच्चा अचानक मोटरसायकल के सामने आ गया, जिसके बाद गाँव के गली में मोटर सायकल चलाने को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है.  

ग्राम छिन्दौली निवासी श्‍यामलाल दीवान ने बताया कि 07 जून 2025 को वह गांव के रोहन साहू को जो अपने मोटर सायकल को ज्यादा गति से चला रहा था उसे रोक कर गांव के गली में ज्यादा गति से मोटर सायकल मत चलाओ दुर्घटना हो सकता है कहा था. इसके बाद श्‍यामलाल 08 जून 2025 को अपने खेत से वापस आकर पानी टंकी के पास शीतला तालाब में बैठा था, जहाँ करीबन शाम 05.00 बजे रोहन साहू आया और तुम मुझे कल ज्यादा गति से मोटर सायकल मत चलाओ कहकर वाद विवाद किये थे कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर अपने हाथ में पहने लोहे के पंच से मारपीट किया. मारपीट से श्‍यामलाल के सिर में चोट आकर खून निकला है, जिसका प्राथमिक उपचार सियाराम अस्पताल झलप में कराया गया है घटना को धीरज दीवान, श्यामलाल साहू देखे सुने एवं बीच बचाव किये है.

मामले के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहन साहू के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

युवराज साहू ने बताया कि वह मोटर सायकल रिपेयरिंग का काम करता है, तथा 07 जून 2025 को झलप से मोटर सायकल रिपेयरिंग का काम करके वापस अपने घर ग्राम छिन्दौली आ रहा था, इसी दौरान करीबन शाम 07:30 बजे गांव के श्यामलाल दीवान के घर के सामने पहुंचा था कि उनके घर के सामने अचानक बच्चा सामने आ गया जिसपर युवराज साहू द्वारा अपने मोटर सायकल को रोकने पर श्यामलाल दीवान आकर अपने मोटर सायकल को तेज गति से क्यो चला रहा है कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है, तथा मामले में बीच बचाव करने आये युवराज के पिता रोहित कुमार साहू को भी श्यामलाल दीवान मारपीट किया, मारपीट से दोनों को चोट आया है, घटना को पुष्पराज साहू, ईश्वर यादव देखे सुने एवं बीच बचाव किये है. इसके बाद 08 जून 2025 को शाम श्यामलाल दीवान द्वारा उस दिन की बात को लेकर फिर वाद विवाद कर रहा था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने श्‍यामलाल दीवान के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें