ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों और ग्राफ़िक्स डिजाइनरों द्वारा मिलकर एक फ़ॉन्ट तैयार किया है. यह फ़ॉन्ट पढ़ने में उतने आसन नहीं है मगर ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फ़ॉन्ट के जरिये यदि आप कुछ पढ़ते है तो वह आपको जल्दी याद होगा और आपकी याददास्त की क्षमता भी बढ़ेगी.
भारतीय वायु सेना ने कटरा के जंगल में लगी आग को बुझाने के कार्य में बाम्बी बकेट के साथ एमएलएच श्रेणी के हेलीकॉप्टर को तैनात किया है। दो हेलीकॉप्टर के साथ यह अभियान आज सुबह शुरू हुआ, जिसमें पश्चिमी वायु कमान के डेयरिंग ड्रेगन और स्नो लेपर्ड यूनिट के एक-एक हेलीकॉप्टर शामिल हैं।
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने गंगा नदी में ‘चयनित जलीय प्रजातियों की संरक्षण स्थिति’ पर नई दिल्ली में रिपोर्ट जारी की। उन्होंने विश्व वन्यजीव कोष द्वारा आयोजित ‘गंगा और इसकी जैव-विविधताः आवास एवं प्रजाति संरक्षण के लिए रोडमैप विकास’ थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन भी किया।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज यहां आयोजित एक अलंकरण समारोह के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को वीरता और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्रदान किए। वीरता के लिए 14 पुलिस पदकों में से चार को मरणोपरांत प्रदान किया गया।
देश भर में आज अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस (आईबीडी) 2018 मनाया गया। ‘जैव-विविधता पर कार्य के 25 साल का उत्सव’ थीम के तहत अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस समारोह जैव-विविधता की अहमियत और जैव-विविधता को खतरा को लेकर जागरूकता बढ़ाने का सुअवसर प्रदान करता है।