राष्‍ट्रपति 20 से 24 मई तक रहेंगे पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के... - CG Sandesh
नई दिल्ली

राष्‍ट्रपति 20 से 24 मई तक रहेंगे पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के दौरे पर

राष्‍ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद 20 से 24 मई, 2018 तक पंजाब (मोहाली) एवं हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। हिमाचल प्रदेश की अपनी यात्रा (मई 20-24) के दौरान महामहिम राष्‍ट्रपति शिमला के निकट मसोब्रा में द रिट्रीट में ठहरेंगे।

डॉ. हर्षवर्धन द्वारा आरंभ ‘ग्रीन गुड डीड्स’ को  मिली वैश्‍वि... - CG Sandesh
नई दिल्ली

डॉ. हर्षवर्धन द्वारा आरंभ ‘ग्रीन गुड डीड्स’ को मिली वैश्‍विक मान्‍यता

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा करने एवं उत्‍तम रहन-सहन को बढ़ावा देने के लिए आरंभ सामाजिक आंदोलन ग्रीन गुड डीड्स को वैश्‍विक समुदाय द्वारा स्‍वीकृति प्राप्‍त हुई है।

21 मई से 21 जून तक आईजीएनसीए करेगा  बाल नाटक कार्यशाला का आय... - CG Sandesh
नई दिल्ली

21 मई से 21 जून तक आईजीएनसीए करेगा बाल नाटक कार्यशाला का आयोजन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) 21 मई से 21 जून 2018 तक उड़ान-नाटक कला एवं बाल विकास केंद्र की साझीदारी में एक बाल नाटक एवं व्‍यक्‍तित्‍व विकास कार्यशाला का आयोजन करेगा। इस कार्यशाला में बच्‍चों को उनके मूलभूत कौशलों एवं नाट्य कौशलों में बढ़ोतरी करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

केरल में मानसून आने की तारीख की हुई भविष्‍यवाणी - CG Sandesh
नई दिल्ली

केरल में मानसून आने की तारीख की हुई भविष्‍यवाणी

दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 01 जून तक पहुंचता है, जिसमें करीब 7 दिन का अंतर हो सकता है। मानसून आने के साथ ही क्षेत्र में बारिश के मौसम की शुरूआत हो जाती है और जैसे ही मानसून उत्‍तर की ओर बढ़ता है, क्षेत्र को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल जाती है। भारतीय मौसम विभाग 2005 से केरल में मानूसन की तारीख की भविष्‍यवाणी कर रहा है।

स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ भारत पहली शर्त : उपराष्ट्रपति - CG Sandesh
नई दिल्ली

स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ भारत पहली शर्त : उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति श्री एम वैंकेया नायडू ने कहा है कि स्वस्थ भारत के लिए स्वच्छ भारत पहली शर्त है। वह आज यहां लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमान चौबै तथा अनुप्रिया पटेल और कई अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

पर्यटन स्‍थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मुहैया कराने का अनु... - CG Sandesh
नई दिल्ली

पर्यटन स्‍थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मुहैया कराने का अनुरोध

पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री के. जे. अल्‍फोंस ने कल नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सुरेश प्रभु, नागरिक उड्डयन राज्‍य मंत्री श्री जयंत सिन्‍हा और दोनों ही मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ पर्यटन स्‍थलों या पर्यटक गंतव्‍यों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी सुलभ कराने के बारे में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय घाटे वाले किसी भी रूट का आर्थिक उत्तरदायित्‍व (अंडरराइट) लेगा, बशर्ते कि वह उड़ान योजना के दायरे में नहीं आता हो। यह भी निर्णय लिया गया कि उड़ान योजना के दायरे में अपर्याप्‍त हवाई सेवा वाले समस्‍त गंतव्‍यों को जल्‍द ही लाया जा सकता है। बैठक के दौरान श्री के. जे. अल्‍फोंस ने खजुराहो के लिए एयर इंडिया की दैनिक उड़ानें शुरू करने, अजंता-एलोरा तक पहुंचने हेतु औरंगाबाद के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने, कोच्चि-गोवा-जयपुर मार्ग पर त्रिकोणीय उड़ान शुरू करने, कोझीकोड से और ज्‍यादा अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानें शुरू करने, गुवाहाटी हवाई अड्डे से दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानें शुरू करने, कन्‍नूर हवाई अड्डे को चालू करने, दिल्‍ली से कोझीकोड तक सीधी उड़ानें शुरू करने, कोलकाता से शिलांग तक दैनिक उड़ानें शुरू करने, वाराणसी के लिए और ज्‍यादा उड़ानें शुरू करने, अहमदाबाद एवं कोलकाता से श्रीनगर तक सीधी उड़ानें शुरू करने और सिक्किम में नया हवाई अड्डा खोलने का अनुरोध किया। इसके साथ ही यह आग्रह भी किया गया कि जिंदल विजयनगर हवाई अड्डे के लिए और अधिक उड़ानें संचालित की जाएं, ताकि हम्‍पी तक बेहतर पहुंच संभव हो सके। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बेहतर कनेक्टिविटी मुहैया कराने के लिए एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ सलाह-मशविरा कर इस दिशा में त्‍वरित कदम उठाने का आश्‍वासन दिया।

आयुष को मिला अंग्रेजी भाषा में स्‍थान  - CG Sandesh
नई दिल्ली

आयुष को मिला अंग्रेजी भाषा में स्‍थान

वैज्ञानिक और तकनीकी शब्‍दावली आयोग ने वैज्ञानिक और तकनीकी उद्देश्‍यों के लिए आयुष शब्‍द को हिन्‍दी और अंग्रेजी भाषा में अपनाने का फैसला किया है। चिकित्‍सा की पांच परम्‍परागत और पूरक प्रणालियों आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्‍सा (नेचुरोपैथी), यूनानी, सिद्ध और होम्‍योपैथी के लिए परिवर्णी के रूप में आयुष शब्‍द लोकप्रिय हो चुका है।

जम्‍मू और श्रीनगर में जोजिला सुरंग और रिंग रोड की आधारशिला र... - CG Sandesh
नई दिल्ली

जम्‍मू और श्रीनगर में जोजिला सुरंग और रिंग रोड की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी कल लेह के जाइव-स्‍तल में श्रीनगर-लेह राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला सुरंग का कार्य शुरू करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्‍मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) और जम्‍मू में जनरल जोरावार सिंह ऑडिटोरियम में अलग-अलग कार्यक्रमों में श्रीनगर रिंग रोड और जम्‍मू रिंग रोड की आधारशिला रखेंगे।

9 तटीय राज्यों में समुद्री किनारों, नदी के तटों और झीलों की ... - CG Sandesh
नई दिल्ली

9 तटीय राज्यों में समुद्री किनारों, नदी के तटों और झीलों की सफाई के लिए 19 दलों का गठन

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विश्व पर्यावरण दिवस, 2018 को देखते हुए देश में समुद्री किनारों, नदी तटों और झीलों की सफाई के लिए 19 दलों का गठन किया है। 9 तटीय राज्यों (सूची संलग्न) के लगभग 24 समुद्री किनारों और 19 राज्यों (सूची संलग्न) के 24 नदी तटों की सफाई कराई जाएगी।

सुरेश प्रभु ने  सोशल मीडिया  सीधा प्रसारण कर पूछे गए प्रश्नो... - CG Sandesh
नई दिल्ली

सुरेश प्रभु ने सोशल मीडिया सीधा प्रसारण कर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने आकांक्षी एवं वर्तमान उद्यमियों के प्रश्नों का सोशल मीडिया पर एक सीधा प्रसारण सत्र में उत्तर दिया। इन उद्यमियों ने 16 मई बुधवार को 4.30 बजे सायं से और 5 बजे के बीच सरकार से स्टार्ट अप इंडिया एवं उस मदद के बारे में, जिसकी वह सरकार से अपेक्षा करते है, से सवाल किए थे।