news-details

शुभ्रा को मिला तेजस्वनी अवार्ड.

मितान पुलिस टाइम्स महिला विंग द्वरा रायपुर में तेजस्वनी अवार्ड का प्रदान किया गया. यह अवार्ड उन महिलाओं के सम्मान में प्रदान किया गया जिन्होंने कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर संघर्ष एवं कड़ी मेहनत से चुनौतियों का सामना कर विजयश्री हासिल की और सबके लिए प्रेरणा का उदहारण बने.

यह गौरव महासमुंद जिले को तब हासिल हुआ जब महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लाक अंतर्गत यह अवार्ड शुभ्रा डड़सेना को मिला. जिले में इस इस अवार्ड को लेने वाली वह पहली महिला बनी.शुभ्रा सरायपाली ब्लाक अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पी.टी.आई के पद पर पदस्थ है इसके अवाला वो साहित्यकार और बालमित्र भी है.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मितान पुलिस टाइम्स के संस्थापक राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिज़वी, कोतवाती सी एस पी डी के पटेल, FCI प्रदेश सदस्य के एस चौहान, रुना शर्मा, अवंतिका श्रीवास्तव, मितान पुलिस टाइम्स के सीईओ मो. सिराज, जिला संयोजक राज गायकवाड़, तेजस्विनी अवार्ड टीम अध्यक्ष सविता गुप्ता, सचिव सत्यभामा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

जहाँ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने महिला शिक्षा व उनके उत्थान पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश में मात्र तीन प्रतिशत महिलाएं ही रोजगार प्राप्त है. वर्तमान जरूरत है कि महिला शक्ति को घर से बाहर निकालकर आगे बढ़ाया जाए. चौहान ने कहा कि महिलाएं ही राष्ट्र व समाज के उत्थान का आधार है. महिलाओं को शिक्षित करना सभी का दायित्व है. महिला उत्थान के बिना किसी भी राष्ट्र का उत्थान संभव नही है. जिस राष्ट्र ने महिलाओं को आगे बढ़ाया, वही राष्ट्र विकास में आगे बढ़ पाया है.

इस उपलब्धि पर पूर्व विधायिका पुखराज सिंह, अंजली बरमार, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी, समस्त पी.टी.आई, स्काउड गाइड संघ, शाला परिवार, पत्रकार और शुभचिंतकों ने बधाई व शुभकमनाएं दी.    

इस अवार्ड आयोजन में उन्होंने अपनी स्वरचित कविताएँ सुनाकर ढेरों तालियाँ बटोरते हुए नारी शक्ति पर अपनी बुलंद आवाज़ में अपना उद्बोधन दिया.

इसके पूर्व भी उन्हें नारी ज्योति (सागर,मध्यप्रदेश), वीरांगना सावित्री बाई फुले फैलोशिप सम्मान (नई दिल्ली), के.पी. नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार (भिलाई) , भीम चेतना अवार्ड (धमतरी), हिन्दी सेवी सम्मान, आदर्श शिक्षिका सम्मान, बहुआयामी व्यक्तिव सम्मान, सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री पुरस्कार, हमर पुलिस हमर संग सामुदायिक पुरस्कार. उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार व अन्य छोटे-बड़े पुरस्कारों से नवाज़ा जा चूका है.  

आयोजन में सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में शुभ्रा डड़सेना के अलावा शिला यादव, सृष्टि जोशी, यशा वेगड़, मनीषा नेताम, डॉ. बी दत्ता, दिव्या टंडन, प्रभा शुक्ला, सुनीता मेश्राम, के पदमा, राजकुमारी कामड़े, रिंकी साहू, उमा सेन, हिना खान, कविता वैद्य, प्रमिला मिश्रा, वंदना तिवारी, विद्या सक्सेना, पूजा साहू, मंजू ध्रुव, दुर्गा ध्रुव, तारा अधिकारी, पुष्पा ध्रुव, दुर्गा साहू, संगीता राते समेत पत्रकार जगत से महिला पत्रकार गायत्री यदु, रेणु तिवारी नंदी, आर ममता लंझेवार, भावना झा शामिल रहे.




अन्य सम्बंधित खबरें