सरायपाली से रायपुर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
आज सरायपाली से रायपुर जा रही एक यात्री नेशनल हाइवे में सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमे सावर करीब 35 से 40 लोग बाल-बाल बचे.
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा एनएच 53 भगतदेवरी में हुआ, जब रायल्स ट्रेवल्स सुपर फ़ास्ट की बस 35 से 40 सवारी लेकर सरायपाली से रायपुर जा रही थी, इसी बीच भगत देवरी के पास एक ट्रक को ओवर टेक करते समय बस का सामने का हिस्सा ट्रक के पीछे हिस्से से टकरा गया. ट्रक डिवाइड पर चढ़ गया.
इस घटना में बस ड्राइवर ने भी बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के नीचे गड्ढे मे जा घुसी, हादसे के बाद पुरे बस मे अफरा तफरी और चीख पुकार मच गयी. सब यात्री एक-एक कर बाहर निकलने लगे.
बताया गया किसी भी यात्री को कोई भी गंभीर या मामूली चोट भी नहीं आई, सभी यात्रियों को दूसरे बस के माध्यम से रवाना कर दिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें