एकलव्य आवासीय विद्यालय महासमुंद में गरिमा हीरा का चयन - CG Sandesh

एकलव्य आवासीय विद्यालय महासमुंद में गरिमा हीरा का चयन

शासकीय प्राथमिक शाला मुड़पहार संकुल केजुवां की छात्रा गरिमा हीरा पुत्री विश्वनाथ हीरा एवं छबीला हीरा का चयन सत्र 2025-26 प्रतिष्ठित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय महासमुन्द के लिए हुआ है।  यह चयन उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर लगन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

विद्यालय के प्रधान पाठक खिरोद्र जेरी तथा शिक्षक भूपेंद्र सिंह नेताम ने गरिमा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विद्यालय परिवार को गर्व है कि उनकी छात्रा ने जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में स्थान प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


अन्य सम्बंधित खबरें