सरायपाली : हायर सेकंडरी भूथीया  में पालक -शिक्षक बैठक सम्पन्... - CG Sandesh

सरायपाली : हायर सेकंडरी भूथीया में पालक -शिक्षक बैठक सम्पन्न

जीत यादव. राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025- 26 के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दिनांक 17अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन,स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूथीया के प्रांगण में जन प्रतिनिधि,पालकों शिक्षको,एसएमडीसी के सदस्य व पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जनपद सदस्य उद्धव नंद,विशिष्ट अतिथि एस एम डी सी के अध्यक्ष तरुण भोई , सरपंच गोकुल भोई,विधायक प्रतिनिधि पंचानन भोई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विक्रम कुमार यादव   पूर्व सरपंच तुलाराम प्रधान महेश साहू तथा गणमान्य नागरिक पालक गण विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की पूजा एवं छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। सर्वप्रथम विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता डिग्रीलाल प्रधान द्वारा पालक शिक्षक बैठक की महत्ता पर एजेंडा वार से बताया गया। मुख्य अतिथि उद्धव नंद सभापति मत्स्य पालन जनपद पंचायत सरायपाली विद्यालयों के परिणाम व विद्यार्थियो की नियमित उपस्थिति पालक शिक्षक संवाद शाला की प्रतिभाशाली विद्यार्थीयो गौरवशाली इतिहास पर अपना विचार रखे और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया , विद्यालय के संस्था प्रमुख विक्रम यादव द्वारा - छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए पालकों के साथ विचार विमर्श किया गया। तथा ,बच्चों के तिमाही परीक्षा ,विद्यार्थियों के जाति, निवास,आय प्रमाण पत्र, पर छात्रों पालकों को विस्तार से बताया।

अंत में वरिष्ठ व्याख्याता मधुमंगल प्रधान द्वारा विद्यालय एवं पालकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए उपस्थित पालको ,जनप्रतिनिधि एवं शिक्षकों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया l बड़ी संख्या में पालक गण एवं व्याख्याता सत्यनारायण पटेल, पुष्पा चौधरी, सीमा सेठ, अंजली नायक, बनिता आचार्य, सुमित्रा भोई, सस्मिता, सचिन स्वाई,सुधीर मांझी, आकाश बघेल उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें