स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोह... - CG Sandesh

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

राजनांदगांव : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के शौर्य परेड मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

समारोह में पुलिस जवानों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रतीक स्वरूप आसमान में गुब्बारे भी छोड़े गए।

कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायर किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्कूली विद्यार्थी मौजूद रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें