हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का मार्च - CG Sandesh

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का मार्च

रायगढ़ : हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से कथित रूप से शुद्ध किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ने शुक्रवार देर शाम पैदल मार्च और सत्याग्रह किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च करते हुए गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली स्थल को अपवित्र बताकर उसका शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। नेताओं ने कहा कि जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी के साथ भेदभाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

वक्ताओं ने संविधान में निहित समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के मूल्यों का उल्लेख करते हुए घटना की निंदा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सद्भाव और समानता को मजबूत करने का संकल्प लिया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें