जांजगीर-चांपा में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां ... - CG Sandesh

जांजगीर-चांपा में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जांजगीर-चांपा : जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें