किसान ने खेत में लहराया तिरंगा, मनाया आजादी का जश्न - CG Sandesh

किसान ने खेत में लहराया तिरंगा, मनाया आजादी का जश्न

सरिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरिया से लगे ग्राम कंचनपुर के किसान लक्ष्मण पटेल ने अपने हरे-भरे खेत में तिरंगा फहराकर देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की। कृषि कार्य के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ खेत में तिरंगा लहराकर आजादी का जश्न मनाया।

लक्ष्मण पटेल ने कहा कि जिस खेत में मेहनत कर फसल उगाते हैं, वहीं तिरंगा फहराकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। धान रोपाई और कृषि कार्य के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस मनाया।

उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि गांवों के खेतों में भी रची जाती है। उन्होंने किसानों और आम नागरिकों से राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तिरंगे का सम्मान करते हुए देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने की अपील की।

किसान लक्ष्मण पटेल का यह अनोखा अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा और उन्होंने अपने तरीके से राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में भागीदारी दर्ज कराई।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें