अधूरी नाली बनी मुसीबत, घरों में घुसा गंदा पानी; बदबू से परेश... - CG Sandesh

अधूरी नाली बनी मुसीबत, घरों में घुसा गंदा पानी; बदबू से परेशान वार्डवासी

जांजगीर-चांपा : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड नंबर 12 में नाली व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। अधूरी नाली और पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी लोगों के घरों और आंगन तक पहुंच रहा है। लंबे समय से बनी इस समस्या के चलते वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वार्ड में जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण उन्हें बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है। वहीं, रोजाना आने-जाने में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

वार्डवासियों के मुताबिक, नाली की समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अधूरा नाली निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वार्डवासियों को नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

अब वार्डवासियों की मांग है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी मौके का निरीक्षण कर अधूरे नाली निर्माण को पूरा कराएं और गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था करें, ताकि लोगों को जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें