पिथौरा : शिकायत के बाद जागा शिक्षा विभाग, गोल्डन स्कूल  की ज... - CG Sandesh

पिथौरा : शिकायत के बाद जागा शिक्षा विभाग, गोल्डन स्कूल की जांच का आदेश

पिथौरा। डीईओ महासमुन्द ने आखिरकार पिथौरा विकासखण्ड के अन्तर्गत गोल्डन पब्लिक स्कूल के द्वारा बगैर मान्यता के भी स्कूल संचालित करने के संबंध में शिकायत की जांच के आदेश दिए है। बहरहाल इस शिकायत की जांच सात दिवस के भीतर किया जाना है।

मालूम हो कि गोल्डन पब्लिक स्कूल के द्वारा शिक्षा विभाग से बगैर मान्यता प्राप्त किये कई वर्षो से स्कूल संचालित किया गया है। सूत्रो के मुताबिक जब सूचना का अधिकार से इस स्कूल की दस्तावेज मांगा गया तब आनन फानन में डीईओ कार्यालय महासमुन्द के मान्यता शाखा से अभी प्रक्रिया पूर्ण करके मान्यता प्राप्त किये है। इस डीईओ कार्यालय को इस निजी स्कूल के द्वारा बगैर मान्यता के भी स्कूल संचालित करने की जानकारी पूर्व से था। लेकिन अधिकारियो ने निजी स्वार्थवश शिक्षा का अधिकार अधिनियम के विपरीत संचालित इस स्कूल पर ना जुर्माना किया, ना कार्रवाई किया है।

शिकायतकर्ता विनोद कुमार दास ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि जिला के जिम्मेदार अधिकारियो की उदासीनता की वजह से ही जिले भर में बगैर मान्यता के कई निजी स्कूल संचालित है। इन्हे ये अधिकारी बकायदा संरक्षण देते है। इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के सचिव से किया जायेगा।

महासमुन्द डीईओ बनवारी लाल देवांगन ने इस शिकायत में संज्ञान लेते हुए दीपक देवांगन एवं अब्दुल सईद खान को जांच करके अभिमत सहित रिपोर्ट सात दिवस के भीतर साैंपने का आदेश दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें