महासमुंद : विज्ञान और संस्कृति के संगम से मनाया गया राष्ट्री... - CG Sandesh

महासमुंद : विज्ञान और संस्कृति के संगम से मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस एवं संस्कृत दिवस

महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस एवं संस्कृत दिवस का आयोजन प्राचार्य श्री राजेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में विज्ञान एवं इनोवेशन कमेटी तथा कल्चरल कमेटी द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया।

प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कु. तेजस्वी साहू द्वारा संस्कृत श्लोक का वाचन किया गया। कु. ज्योतिका साहू ने संस्कृत दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया, वहीं कु. वाणी यादव ने सुंदर संस्कृत गीत की प्रस्तुति देकर वातावरण को संस्कृतमय बना दिया।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं इनोवेशन कमेटी द्वारा चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की प्रक्रिया का आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक प्रायोगिक प्रदर्शन किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने रॉकेट प्रक्षेपण एवं अंतरिक्ष अनुसंधान की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझा।

इस प्रायोगिक प्रस्तुति में नवीन सर एवं शिल्पी मैडम के साथ विद्यार्थियों आर्य सोनी, शिवम द्विवेदी, निखिल ध्रुव एवं नोमिस ने प्रतिभागिता करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करने के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को संस्कृति, भाषा और विज्ञान के समन्वय का सुंदर संदेश दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें