महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती की कौशल परीक्षा के प्राप्तांक जारी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन प्राप्त करने की अवधि 14 मार्च 2024 से 24 मार्च 2024 तक निर्धारित की गई थी। उक्त भर्ती की आगामी कार्यवाही के तहत विभिन्न पदों के लिए कौशल परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त, 21 अगस्त, 24 अगस्त एवं 25 अगस्त 2026 को किया गया। कौशल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों का विवरण जारी कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा कौशल परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों का विवरण जिला महासमुन्द की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही इस संबंध में जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है। संबंधित अभ्यर्थी अपने कौशल परीक्षा के प्राप्तांकों का विवरण जिला वेबसाइट एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं।