भारत माता सैनिक फिजिकल एकेडमी में मनाया गया रक्षाबंधन, प्रशि... - CG Sandesh

भारत माता सैनिक फिजिकल एकेडमी में मनाया गया रक्षाबंधन, प्रशिक्षक बहनों ने बांधी राखी

भाटापारा : भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भारत माता सैनिक फिजिकल एकेडमी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक बहनों ने एकेडमी संचालक सुनील तिवारी सहित प्रशिक्षण के लिए पहुंचे भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने बहनों की हमेशा रक्षा और हिफाजत करने का संकल्प लिया तथा उनका आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान एकेडमी संचालक सुनील तिवारी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह के पवित्र रिश्ते का पर्व है। यह पर्व एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी का भाव रखने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में एकेडमी के प्रशिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें