बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर, डिजिटल क्रॉप सर्वे का ... - CG Sandesh

बारिश के बीच खेतों तक पहुंचे कलेक्टर, डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा : जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन और राजस्व संबंधी कार्यों की जमीनी प्रगति परखने कलेक्टर जन्मेजय महोबे बारिश के बीच ग्राम पेंड्री और पुटपुरा पहुंचे। उन्होंने खेतों तक पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सर्वेयरों से कार्य की प्रगति और प्रक्रिया की जानकारी ली।

कलेक्टर ने सर्वेयरों को निर्देश दिए कि प्रत्येक खेत का ध्यानपूर्वक सर्वे किया जाए और मौके पर मौजूद वास्तविक स्थिति के अनुसार फसल की सही प्रविष्टि दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज जानकारी सटीक और वास्तविक होना बेहद जरूरी है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इसके साथ ही कलेक्टर ने पटवारियों और राजस्व अमले को प्राप्त फसल प्रविष्टियों के अप्रूवल में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सटीकता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने फील्ड में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज का जायजा लिया और डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन तथा नक्शा बटांकन जैसे राजस्व संबंधी कार्यों को समयबद्ध और त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें