बेमेतरा : सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए मुसीबत! मेन्यू के ब... - CG Sandesh

बेमेतरा : सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए मुसीबत! मेन्यू के बजाय रोज एक ही सब्जी, सड़े आलू से परोसा जा रहा मध्यान्ह भोजन

साजा : बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के ग्राम भरदालोधी की शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन में तय मेन्यू का पालन नहीं होने की बात सामने आई है। आरोप है कि बच्चों को रोजाना एक ही तरह की सब्जी परोसी जा रही है और कई बार सड़े हुए आलू का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसके चलते बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

स्कूल में भोजन की स्थिति से परेशान कई बच्चे घर से टिफिन लाने को मजबूर हैं। बच्चों और पालकों का कहना है कि मध्यान्ह भोजन में तय मेन्यू के अनुसार अलग-अलग पौष्टिक आहार दिया जाना चाहिए, लेकिन यहां लंबे समय से व्यवस्था ठीक नहीं है।

जर्जर शौचालय से किचन तक पहुंच रहा गंदा पानी

स्कूल की दूसरी बड़ी समस्या शौचालय की बदहाल स्थिति है। शौचालय का दरवाजा टूटा हुआ है और परिसर में गंदगी के साथ पानी भरा रहता है। आरोप है कि शौचालय का गंदा पानी रिसाव के जरिए स्कूल के किचन तक पहुंच जाता है।

गंदा पानी किचन में पहुंचने से छेना, लकड़ी और चूल्हा तक गीला हो जाता है। इसके कारण रसोइयों को भोजन बनाने में परेशानी होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिन परिस्थितियों में बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है, वहां स्वच्छता और स्वास्थ्य के मानकों का कितना पालन हो रहा है।

कई सालों से बनी है समस्या, शिकायतों के बाद भी सुधार नहीं

बच्चों, पालकों और स्कूल के हेडमास्टर ने भी स्कूल की व्यवस्थाओं में खामियां होने की बात स्वीकार की है। उनका कहना है कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। स्कूल की समस्याओं के समाधान को लेकर कई बार शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अब तक स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।

एक ओर सरकार सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा, पोषण और स्वच्छता व्यवस्था के दावे करती है, वहीं भरदालोधी की यह तस्वीर उन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी स्कूल की इन समस्याओं पर कब तक संज्ञान लेते हैं और बच्चों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण कब मिल पाता है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें