महासमुंद : डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर मोटर सायकल छीन लिया गया, शिकायत पर मामला दर्ज
महासमुंद के शीतली नाला के पास चिंगरौद में एक व्यक्ति से बेवजह मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया गया और मोटर सायकल छीन लिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम हथखोज थाना फिंगेश्वर जिला गरियबंद निवासी युवराज निषाद ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को वह ओम प्रकाश ग्राम चिंगरौद के मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को मांग कर अपने साथ लेकर व्यास नारायण शर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम महासमुंद में शामिल होने आया था.
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद युवराज ओम प्रकाश के मोटर सायकल को छोडने शीतली नाला के पास चिंगरौद आया और ओम प्रकाश के दुकान के पास रूका, लेकिन उसका दुकान बंद था. इसपर युवराज ने वहां पर बैठे हुए लोगो से पूछा कि ओम प्रकाश कहां है इतना जल्दी दुकान को क्यों बंद करके चला गया है. तो इसपर वहां बैठे यश्वंत यादव व अन्य लोगो के द्वारा ओम प्रकाश को फोन लगा लो कहने पर युवराज ओम प्रकाश को कॉल किया पर उसका मोबाईल बंद बताया.
इसी दौरान यश्वंत यादव व अन्य लोगो के द्वारा युवराज को बेवजह मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट करने लगें और मोटर सायकल एच एफ डिलक्स को यश्वंत यादव ने छिन लिया.
युवराज ने बताया कि मारपीट से उसे पीट एवं बायें हाथ में चोट आया है, घटना को टावेन निषाद देखे एवं सुना है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने यश्वंत यादव व अन्य पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
ग्राम चिंगरौद निवासी हेमलाल यादव ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को वह अपने किराना दुकान में बैठा था उसी समय पप्पू निषाद एवं महेन्द्र पटेल दुकान में आया और डिस्पोजल और पानी पाउज मांगा. तो हेमलाल बोला कि डिस्पोजल और पानी पाउज नहीं बेचता हूं दूसरे दुकान में चले जाओ.
लेकिन ऐसा बोलने पर पप्पू निषाद उत्तेजित होकर लकड़ी से बना काउंटर को एक लात मारा और गल्ले में रखे पैसा को निकाल लिया और हेमलाल ने ऐसा करने से मना किया तो पप्पू निषाद एवं महेन्द्र पटेल के द्वारा उसे मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया है. मारपीट से हेमलाल को सिर एवं दायें हाथ के कोहनी में चोट लगा है, जिससे दर्द हो रहा है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने पप्पू निषाद और महेन्द्र पटेल के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.