सरायपाली : जान से मारने की नियत से सीना तथा पेट मे चाकू मारकर हमला.
सरायपाली थाना के ग्राम जलपुर में एक व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से सीना तथा पेट मे चाकू मारने से मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार अंकित प्रजापति पिता रामबहादूर प्रजापति उम्र 32 वर्ष ग्राम जलपुर निवासी अपने ससुर निलकंठ चौहान ग्राम जलपुर के घर पिछले लगभग छः वर्षों से परिवार सहित रह रहा है. जिसके ससुर आपस मे तीन सगे भाई नीलकंण्ठ, नीलेश्वर और मनोज है.
अंकित ने बताया कि 28 अगस्त 2026 के रात्रि लगभग 8:00 बजे जब अंकित अपने घर पर ही था कि घर के बाहर हो हल्ला हो रहा था, और वह बाहर निकल कर देखा कि तालाब तरफ से उसके चाचा ससुर मनोज चौहान पिता कार्तिक राम चौहान उम्र 28 साल घर वापस आ रहा था जिन्होने स्वतः बताये कि संतोष बरिहा ने मुझे जान से मारने की नियत से मेरे सीना तथा पेट मे चाकू मार दिया है.
मनोज चौहान के पास में ही संतोष बरिहा भी था जिसे पकड़ कर अंकित घर लाया. और संतोष बरिहा से पुछने पर बताये कि मनोज चौहान ने उसके पिता पुनित बरिहा के साथ झगड़ा विवाद कर मारपीट कर रहा था इस लिये मैने ही मनोज चौहान के सीना पेट मे चाकू मारा है चाकू को धीरज निषाद पिता चन्द्रकुमार निषाद से पहले से लिया था.
इस घटना में मनोज चौहान खुन से लतफत था चोंट का निशान दिखाई नही दे रहा था, जिसका तत्काल उपचार हेतु निजी वाहन बोलेरो से लेकर ओम अस्पताल सरायपाली लाये है जो उचित उपचार कराने के लिये रिफर करने पर मनोज को लेकर उनके भैया नीलकण्ठ ने रायपुर के ओम अस्पताल ले जाकर भर्ती किये है, और उपचार चल रहा है.
बताया गया कि सतोष बरिहा ने जान से मारने की नियत से ही मनोज चौहान के सीना तथा पेट मे चाकू मारा है. जिसपर अपराध धारा 109 बीएनएस का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.