खैरागढ़ : सरस्वती शिशु मंदिर में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ, 3... - CG Sandesh

खैरागढ़ : सरस्वती शिशु मंदिर में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ, 300 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

खैरागढ़ : सरस्वती शिशु एवं उच्चतर माध्यमिक विद्या मंदिर में रविवार को विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में प्रांत स्तरीय खेल प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से 1 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हैंडबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 300 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडे मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि भागवत शरण सिंह, प्रांतीय खेल प्रमुख दिवाकर स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के तिलक, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी दिए जाते हैं। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस कठिन दौर में शिक्षकों ने बिना वेतन की चिंता किए बच्चों को शिक्षा देने का काम जारी रखा।

सांसद पांडे ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’ और ‘जो फिट है वो हिट है’ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी बेहद जरूरी हैं।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी हैंडबॉल और वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें