महासमुंद : डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लि... - CG Sandesh

महासमुंद : डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 6 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं

सत्र 2026-27 में तकनीकी शिक्षा संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत डिप्लोमा इंजीनियरिंग के नियमित एवं लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन 3 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगा।

शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुन्द, बरोंडा बाजार में संचालित डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 3 से 6 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। प्रवेश के लिए मेरिट सूची 7 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 8 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्था में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सीटें रिक्त रहने की स्थिति में मेरिट सूची के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 9 सितंबर 2026 को दोपहर 1.30 बजे संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी, पात्रता, ऑनलाइन आवेदन एवं काउंसलिंग प्रक्रिया तथा रिक्त सीटों की जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट www.cgdte.admissions.nic.in एवं www.dte.cg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें