अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक पकड़ाया. - CG Sandesh

अवैध रूप से शराब परिवहन करते एक पकड़ाया.

खल्लारी पुलिस ने ग्राम नवाडीह जामली नहर किनारे रोड में मोटर सायकल चालक से अवैध रूप से  शराब परिवहन करते पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि 18 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पचेडा का रहने वाला अपनी मोटर सायकल CG 06 GN 8663 में अवैध रूप से शराब लेकर नवाडीह जामली की ओर जा रहा है. जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा. जिसका  नाम मिलन टंडन बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोटर सायकल के पीछे एक सफेद लाल रंग के प्लास्टिक बोरी में भरा अंग्रेजी व देशी प्लेन शराब पाया गया जिसमे 23 पौवा अंग्रेजी ग्राण्ड कोलम्बिया कीमत 1840/- रूपये,  व 05 अध्धी देशी प्लेन शराब कीमत 600/- रूपये,  मोटर सायकल कीमत 20,000/- रूपये एवं एक मोबाईल माईक्रोमैक्स कम्पनी काले रंग कीमती 600/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें