मिक्चर का पैसा मांगने पर मारपीट - CG Sandesh

मिक्चर का पैसा मांगने पर मारपीट

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में मिक्चर का पैसा मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है.  पुलिस ने बताया कि रवि शंकर चन्द्राकर ग्राम बिरकोनी में भावेश पेट्रोल पंप के पास स्वयं का चाय ठेला है, जहाँ 27 नवंबर को रात 8 बजे यह घटना हुई.

पुलिस ने बताया है कि जब रवि अपने दुकान में बैठा था उसी समय ग्राम बिरकोनी का खेमराज यादव आया और दो पुड़ा मिक्चर पैकेट मांगकर खाने लगा और बाद में वह अपने मर्जी से एक पुड़ा मिक्चर ओर निकाल लिया,  कुल 03 पैकैट मिक्चर खेमराज यादव को दिया गया.

इसके बाद जब इसके बाद जब रवि ने पैसा माँगा तो मुझसे पैसा लोगे कहकर गाली गालौच करते हुए खेमराज ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा बगल के लकड़ी टाल से लकड़ी उठाकर मारपीट करने लगा. जिससे उसके हाथ और सिर में गंभीर चोट लगी है. मामले में  पुलिस ने आरोपी खेमराज यादव के विरूध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें