4 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

4 लीटर महुआ शराब जप्त.

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर में 04 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब जप्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि 2 दिसंबर को  मुखबीर के जरीये सूचना मिला कि ग्राम सावित्रीपुर डोंगरियाडीपा में एक व्यक्ति बिक्री हेतु अवैध शराब रखा है. जिसपर पुलिस ने मुखबीर के बताये अनुसार जगह पर पुलिस द्वारा घेराबंदी किया गया जहां एक व्यक्ति मिला जिसे पुछताछ करने पर वह अपना नाम नवीन कुर्रे पिता संतलाल कुर्रे उम्र 30 वर्ष साकिन डोंगरियाडीपा सावित्रीपुर थाना सांकरा का होना बताया.

पुलिस ने बताया कि वहीं पास में रखे बेर झाड के नीचे एक पीला रंग के 05 लीटर वाली जरकीन में 04 लीटर हाथ भट्ठी देशी महुआ शराब की कीमत 400 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें