घर के बाहर से रखे मोटरसायकल की चोरी - CG Sandesh

घर के बाहर से रखे मोटरसायकल की चोरी

महासमुंद  थाना अंतर्गत ग्राम पिटियाझर में घर से मोटर सायकल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने  बताया कि गेंद राम यादव ग्राम पिटियाझर वार्ड नं 12 कुर्मी पारा की मोटरसायकल 4 दिसंबर को  रात्रि 10:30 बजे उसका भाई घर के सामने लाकर खडा किया था, और गाडी को लाक नहीं किया था. जिसे अगले दिन 5 दिसंबर को सुबह 06:00 बजे देखने पर पता चला कि मोटर सायकल घर के सामने से गायब था, जिसका  आस पास पता करने पर भी कुछ पता नहीं चला. चोरी की गई  मोटर सायकल का क्रमांक CG 06 GE 1183 कीमत करीबन 10,000/- रूपये बताई गई है. जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है. जिसपर  पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें