कोमाखान पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते 3 को पकड़ा. - CG Sandesh

कोमाखान पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते 3 को पकड़ा.

कोमाखान पुलिस ने ग्राम छिबर्रा में मोटर सायकल से अवैध शराब परिवहन करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि तीन व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध रूप से शराब छिबर्रा की ओर बिक्री हेतु परिवहन करने वाले है, मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने सिमगांव जाने मोड़ के आगे रोड़ किनारे घेराबंदी किया गया तो एक मोटर सायकल में तीन ब्यक्ति बोरी लेकर छिबर्रा की ओर आ रहे थे. जिसे रोककर उनका नाम पता पूछने पर तीनों छिबर्रा के निवासी बताये जिसमे पीछे सीट में बैठा ब्यक्ति अपना नाम सिद्धेश्वर सिन्हा उम्र 29 वर्ष मोटर सायकल चालक का नाम डिलेश्वर सिन्हा 22 वर्ष व बीच में बैठा ब्यक्ति अपना नाम गिरधर चैहान उम्र 22 वर्ष छिबर्रा का रहने वाला बताया गया.

आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GC 8205 में एक जूट बोरी के अंदर रखे उड़ीसा राज्य निर्मित 132 पाऊच जेब्रा छाप एवं 68 पाऊच हिरण छाप महुआ शराब कुल 200 पाऊच प्रत्येक पाऊच कीमत 10,000 को जप्त किया गया एवं आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें