महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज
खल्लारी
थाना अंतर्गत ग्राम आंवराडबरी में महिला के साथ डंडे से मारपीट व गाली गलौच किये
जाने का मामला दर्ज किया गया है. नटराज नेताम ने पुलिस को बताया कि उसके बुआ के
साथ गांव के व्यक्ति ने मारपीट किया है, उसने बताया कि 14 दिसंबर को लगभग 1:20 बजे
को गांव के फगनदास दुकान में आकर बताया कि आपके बुआ पार्वती नेताम को ग्राम
आंवराडबरी के जागेश्वर यादव ने अश्लील गाली गलौच कर डंडा के साथ मारपीट किया है. जिस
पर वह मौके पर पहुचकर देखा कि उसकी बुआ
पार्वती को सिर में चोट लगने से खुन निकल रहा था.जिसके बाद डायल 112 के द्वारा पार्वती
को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा में भर्ती किया गया. पुलिस ने आरोपी जागेश्वर
यादव के विरूद्ध धारा 294 एवं 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें