साढू ने की डंडे से मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

साढू ने की डंडे से मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद थाना में मनीराम यादव ने शिकायत दर्ज कराया है कि उसके साथ डंडे से मारपीट हुआ है, उसने बताया कि वह 15 दिसंबर को अपने ससुराल रूपेश कुमार यादव के घर मेहमान के रूप मे आया था,  उसी दौरान उसका साढू केशव यादव जो ग्राम खरोरा मे रहता है वह आया और उसे देखकर बोला मेरे घर भी घुमने के लिए आओ कहने लगा. जिसके बाद मनीराम अपने साला रूपेश कुमार यादव के साथ केशव यादव के घर गया था,  जहाँ वे लोग बैठ कर आपस मे चाय पानी पी रहे थे,  इसी दौरान केशव यादव ने मनीराम से कहा कि मेरी लड़की रानी यादव छुरा में ससुराल गयी है उसके यहां बैठने उठने क्यो नहीं जाते हो,  जिसपर केशव ने बोला तुम्हारे समधी का आदत ठीक नहीं है जाने पर कुछ कुछ सुनाता है इस कारण मै रानी यादव के घर नहीं जाता हूं. जिसपर तब केशव राम यादव मनीराम को गाली देकर गलत बात करता है कहकर घर मे रखे डंडा से मेरे मारपीट किया जिससे उसे चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी केशव यादव के विरूद्ध धारा 294 एवं 323 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें