छोटा हाथी वाहन द्वारा मोटर सायकल को ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

छोटा हाथी वाहन द्वारा मोटर सायकल को ठोकर, मामला दर्ज.

तुमगांव थाना अंतर्गत  ग्राम फुसराडीह में छोटा हाथी वाहन द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 15 दिसंबर को सिरपुर की ओर से आ रही मोटरसायकल को कुहरी तरफ से जा रही टाटा छोटा हाथी का चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटरसायकल को फुसेराडीह मोड के पास पक्की सडक में सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटरसायकल हीरो होण्डा सुपर स्पेण्डर क्रं. CG 04 DJ 6694 क्षतिग्रस्त हो गया तथा मोटरसायकल में बैठै व्यक्तियों के हाथ पैर, चेहरा ,शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई है जिसे 112 वाहन से ईलाज हेतू शासकीय अस्पताल तुमगांव भेजा गया. मौके पर खडी टाटा छोटा हाथी क्रमांक CG 04 JB 8091 के चालक को नाम पता पूछने पर वह अपना नाम अजय कुमार रात्रे पिता केशराम रात्रे उम्र 42 साल निवासी सिरपुर थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया. जिस पर पुलिस ने धारा 279 एवं 337 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें