शराब के नशे मदहोश होकर पड़े व्यक्ति पर कार्यवाही. - CG Sandesh

शराब के नशे मदहोश होकर पड़े व्यक्ति पर कार्यवाही.

महासमुन्द पुलिस ने कृषि उपज मंडी प्रांगण के पास एक व्यक्ति को शराब के नशे में पड़ा हुआ मिलने से उसपर कार्यवाही किया है. पुलिस ने बताया कि 19 दिसंबर को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति कृषि उपज मंडी प्रांगण के पास शराब के नशे मे मदहोश होकर पडा है, पुलिस मुखबीर की सूचना पर बतायें स्थान में पहुंचकर जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में मदहोश होकर गिर पड़ रहा था, वहां काफी लोग इकट्ठा हो गये थे. पूछताछ करने पर वह अपना नाम दुबराज दीप पिता दयालू दीप उम्र 40 साल निवासी वार्ड नं0 22 सुभाष नगर जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. जिसे उठा कर जिला अस्पताल ख्ररोरा,  महासमुंद ले जाकर शराब पीने का मुलाहिजा कराया गया, जो डाक्टर द्वारा दुबराज दीप को शराब सेवन करना पाया गया. जिसपर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें