पंच को समर्थन मिलने वाली बात पर मारपीट - CG Sandesh

पंच को समर्थन मिलने वाली बात पर मारपीट

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार में पंच के समर्थन करने वाली बात पर मारपीट व गाली गलौच करने का मामला सामने आया है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 4 जनवरी को ताराचंद साहू की पत्नी के वार्ड पंच में नामांकन डालने के बाद जब वहां के लोगों ने उसे समर्थन देने की बात कही तो इस बात की जानकारी पर चुमन साहू और उसका पिता पीलाराम साहू आकर उनके  घर के पास आम गली में अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मार दूंगा कहकर बांस के डण्डा से पीलाराम साहू ने ताराचंद साहू के माथे में मार कर चोंट पहुंचाया जिससे उसके माथे में खून निकला. मामले में  आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें