झगड़ा विवाद के बातों को लेकर चाकू से वार. - CG Sandesh

झगड़ा विवाद के बातों को लेकर चाकू से वार.

महासमुंद के नयापारा में पुरानी झगड़ा विवाद के बातों को लेकर चाकू से वार कर गाली गलौच करने का मामला सामने आया है, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मनोज सोनवेर नयापारा निवासी 31 दिसंबर को रात्री 11.00 बजे अपने दोस्त राहूल श्रीवास्तव के साथ विजय कबाड़ी दुकान नयापारा के सामने बातचीत करते खड़ा था. उसी समय साहिल खान पुरानी झगड़ा विवाद के बातों को लेकर पीछे से आया और गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू से मनोज के जांघ में मारा और भाग गया. चाकू से मारने पर मनोज को चोट आई है. मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें