बोलेरो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बोलेरो ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

बसना थाना में ग्राम गोड़मड़ा के पास बोलेरो द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने पर मामला दर्ज करवाया गया है, देव प्रसाद निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भीखापाली का निवासी तथा 14 जनवरी को प्रातः भीखापाली से अपने मितान मां का ईलाज कराने मितान पिता मोहित राम साहू,  मितान मां सच्ची साहू के साथ मेरे मोटर सायकल एच. एफ. डिलक्स क्रमांक CG 06 GK 1214 मे बैठकर सागरपाली और  वापस घर ग्राम भीखापाली जा रहे थे कि ग्राम गोडमर्रा पिरदा मोड़ के पास सामने से आ रही बोलेरो क्रमांक CG 06 W 6218 का चालक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से उसके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसका मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया एवं चोट आई. जिसके बाद उन्हें ईलाज हेतु 112 वाहन से सीएचसी बसना लेकर आये, जहाँ से  उसके  मितान पिता को प्राथमिक उपचार बाद पैर मे गंभीर चोंट लगने से रायपुर रिफर किया गया. मामले में  पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर वेवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें