मोटर सायकल से गिरकर महिला की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटर सायकल से गिरकर महिला की मौत, मामला दर्ज

24 अक्टूबर 2019 को महासमुंद थाना अंतर्गत  चोपड़ा राइस मिल के पास मोटर सायकल से गिरकर एक महिला की मौत होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर को दोपहर 01:30 बजे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GP 4101 का चालक राजेन्द्र साहू बेमचा, मृतिका राधाबाई साहू को मोटर सायकल में बिठाकर बैंक ले जा रहा था कि मोटर सायकल तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से मोटर सायकल में बैठे राधाबाई साहू मोटर सायकल से गिर गयी. गिरने से राधाबाई साहू को सिर में चोंट लगी थी जिसे उपचार के लिये मेकाहारा अस्पताल रायपुर भर्ती कराया गया था जिसका उपचार के दौरान ही मौत हो गया. मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें