शराब पीकर पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्... - CG Sandesh

शराब पीकर पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट व गाली गलौच, मामला दर्ज

महासमुंद पुलिस ने क्लब पारा में शराब पीकर घर में आकर पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट व गाली गलौच किये जाने का मामला दर्ज किया गया है. हर्षा बोटकेवार ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को रात्री 08.00 बजे जब वह अपने घर मे थी,  तब उसके पडोस में रहने वाला पीयुष परोहा शराब पीकर आया और पुरानी रंजीश की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा. जिसे शिकायतकर्ता के द्वारा मना करने पर,  मारने के लिये उतावला होकर जान से मारने की धमकी दिया. मामले में  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें