घर के बाहर परछी पर जुआ खेलाते पकड़ाया आरोपी
पिथौरा पुलिस ने महल पारा में सटोरियों को पकड़ा
है. पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि वार्ड नंबर 10
महल पारा में पिथौरा का अर्जुन लाल सेंदरिया अपने घर के बाहर परछी पर रूपये पैसे
का दांव लगाकर हारजीत का खेल सट्टा पट्टी लिख रहा है, जिसपर पुलिस मुखबीर के बताये हुलिया वाले
व्यक्ति उसके घर के बाहर परछी पर मिला जिसे नाम पता पूछने पर वह अपना नाम अर्जुन
लाल सेंदरिया पिता धरमू सेंदरिया उम्र 60 वर्ष वार्ड नंबर 10 महल पारा पिथौरा का होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के
कब्जे से पैन्ट के पाकेट से 09 नग कागज में लिखा अंको का सट्टा पट्टी व नगदी रकम
4,100 रूपये एवं 02 नग डाट पेन को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4 जुआ एक्ट
का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें