20 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त
खल्लारी पुलिस ने ग्राम एम के बाहरा में 20
पौवा अंग्रेजी शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को मुखबीर से सूचना
मिला कि ग्राम एम के बाहरा बजरंग चौक बरगद पेड के पास गांव का मदन पटेल अपने पास
प्लास्टिक थैला में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखा है. जिसपर पुलिस बजरंग चौक
बरगद पेड के पास दबिश देकर घेराबंदी किया जहाँ मौके पर एक व्यक्ति से पुछताछ करने
पर वह अपना नाम मदन पटेल निवासी एम के बाहरा का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताय कि
आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 20 पौवा सुपर जिप्सी फाईन
विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 1600 रुपये को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)
आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम
कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें