ग्राम सिंघनपुर में जुआ खिलाते पकड़ाया. - CG Sandesh

ग्राम सिंघनपुर में जुआ खिलाते पकड़ाया.

बसना पुलिस ने ग्राम सिंघनपुर में 2 व्यक्ति को जुआ खिलाते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम सिंघनपुर के तालाब के पास बिजली पोल के नीचे एक व्यक्ति प्लास्टिक के पोस्टर में अंको को लिखकर प्लास्टिक के बने तीर से अंको पर तीर लगने पर दुगूना रकम देकर जुआ खिला रहा है.

मौके पर पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति लकडी के गोलाईदार चरखी में अंको को लिखकर रूपये पैसों का दांव लगाकर चकरी जुआ खिला रहा था. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया व जुआ खेलने वाले व्यक्ति भाग गये.

जुआ खिलाने वाला व्यक्ति अनंत साहू पिता विजय साहू उम्र 22 साल निवासी खुरदा वार्ड नंबर 15 थाना खुरदा जिला खुरदा उडिसा का बताया गया है जिसके पास से  3730 रू नगदी तथा एक लकडी का गोलार्ददार चरखी, लोहे के स्क्रू 14 नग लगा अंक लिखा है, एक प्लास्टिक का पोस्टर जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4  जुआ एक्ट का अपराध का घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें