कार की ठोकर से वृद्धा पेंशन लेने जा रहा वृद्ध रायपुर रिफर - CG Sandesh

कार की ठोकर से वृद्धा पेंशन लेने जा रहा वृद्ध रायपुर रिफर

पिथौरा मुढीपार पड़व के पास वृद्धा पेंशन लेने जा रहे वृद्ध को कार वाले द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है. रघुनाथ ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को उसके पिता झरीहार ध्रुव घर से वृद्धा पेंशन लेने देना बैंक पिथौरा आये थे. जिसके बाद  दोपहर करीबन 01:00 बजे रवि निषाद ने फोन करके बताया कि आपके पिता झरीहार ध्रुव का मुढीपार पड़ाव के पास रोड पार कर रहा था,  उसी समय पिथौरा तरफ से एक कार क्रमांक OD 15 L 2700 के चालक द्वारा अपने वाहन कार को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया और उसी कार के चालक द्वारा उठाकर शासकीय अस्पताल पिथौरा में ईलाज कराने लाया गया गया.  शिकायत करता ने बताया की दुर्घटना से उसके पिताजी को सिर, कमर और बायें पैर में चोंट लगा है.  कार के चालक का नाम सुबोध ध्रुवा निवासी तबला थाना शासन जिला सम्बलपुर का रहने वाला बताया गया है. जिसपर पुलिस ने धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें