महिला सरपंच ने दर्ज कराई एफआईआर
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम कैलाशपुर डोंगरीपाली पंचायत की सरपंच अहिल्या बरिहा ने उसके घर के सामने एक महिला द्वारा गाली दिए जाने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज कराया है.
महिला सरपंच ने बताया है कि 7 अप्रैल को सुबह करीबन 09:30 बजे आस पास वह अपने घर में थी, तब गांव की लीलीबाई पति गनपति पटेल उसके घर के सामनें आम गली में उसे अश्लील गाली गलौच कर रही थी, जिसे वह मना करके क्यों गाली दे रही हो बोली तब लीलाबाई अपने घर की ओर गाली बकते तथा जान से मरवा देने की धमकी हुए चली गयी. जिसे गांव के अन्य लोग देखे व सुने. मामले मे पुलिस ने लीली बाई पटेल के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध किया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें