कार के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत - CG Sandesh

कार के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत

खल्लारी के ग्राम तेलीबांधा रोड़ में कार के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत पर मामला दर्ज किया गया है.  मृतक तुलाराम ओगरे उम्र 30 साल बिलाईदादर थाना कोमाखान का मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि 2 मार्च को मृतक तुलाराम ओगरे अपने मोटर सायकल क्र0 CG 04 KW 6320 के पीछे अपनी पत्नी सुनीता ओगरे को बिठाकर ईलाज हेतु आदित्य अस्पताल महासमुंद गया था, ईलाज कराकर महामसुंद से वापस NH 353 रोड़ होते अपने गृहग्राम बिलाईदादर जा रहे थे कि दोपहर करीबन 03:00 बजे ग्राम तेलीबांधा रोड़ मे बागबाहरा खल्लारी की ओर आ रही वाहन कार क्र0 CG 04 NA 3482 का चालक तेजगति लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मो0सा0 चालक तुलाराम ओगरे एवं पीछे मे बैठी उसकी पत्नी सुनिता ओगरे को चोटे आयी थी. दोनो का उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे. जहां डाक्टर द्वारा तुलाराम ओगरे को मृत घोषित कर दिया गया. जिसपर आरोपी वाहन कार चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A), 337 व 279 आईपीसी घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें