तेलीबंधा में 4 लीटर महुआ शराब जप्त
पटेवा पुलिस ने ग्राम तेलीबंधा में 04 लीटर महुआ शराब
जप्त कर मामला दर्ज किया है, पुलिस ने 30 मई को मुखबीर की सूचना पर शशीभूषण मिरी के
बाडी मे महुआ शराब जप्त किया है. जो कि बिक्री हेतु रखा गया था. पुलिस ने बताया कि
मौके पर एक पीले कलर की पांच लीटर वाली जरीकेन मे लगभग 04 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ
शराब कीमत 600 रूपय का रखा मिला , आरोपी का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम शशीभूषण
मिरी पिता केशव राम मिरी उम्र 21 साल तेलीबंधा थाना पटेवा जिला महासमुंद बताया.
पुलिस ने अवैध शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पाए
जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें