बिना पूछे पानी क्यों पीयो हो कहकर मारपीट टूट गए दांत. - CG Sandesh

बिना पूछे पानी क्यों पीयो हो कहकर मारपीट टूट गए दांत.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम गाडाघाट में बिना पुछे पानी क्यों पीयो हो कहकर मारपीट गाली गलौच करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है. ग्राम गाडाघाट निवासी श्याम लाल सोनी ने पुलिस को बताया वह बकरी चराने का काम करता है और 29 को अपने मितान मितान झाडु राम को गाडाघाट सायकल से कोमा छोडने गया था. जिसके बाद वापस अपने घर गाडाघाट आ रहा था तो उसे रास्ते में पानी प्यास लगने से रास्ते में पडने वाले राहुल अग्रवाल का ईटा कम्पनी में करीबन 8 बजे रात्रि पानी पीने गया, जो कि बिना पुछे जग में रखे पानी पी लिया था इसी बात पर वहां  काम करने वाले दो मजदुर बिना पुछे पानी क्यों पीयो हो कहकर मुंह एवं गाल में हाथ मुक्का से मार दिया जिससे उसके 5,6 दांत टुट गया जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 325 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें