मल्दामाल से 10 लीटर हाथ भठ्ठी देशी महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

मल्दामाल से 10 लीटर हाथ भठ्ठी देशी महुआ शराब जप्त

सिंघोडा पुलिस ने ग्राम मल्दामाल में 10 लीटर हाथ भठ्ठी देशी महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि  22 जून 2020 को पुलिस स्टाप ग्राम पुजारीपाली की ओर रवाना हुआ था कि ग्राम कोदोपाली भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि दो अज्ञात व्यक्ति होण्डा लिवो सोल्ड भूरा कलर में बोरी में भरकर शराब रखकर मल्दामाल की सडक की ओर अवैध परिवहन कर रहे हैं. जिसपर पुलिस मुखबिर के बतायें स्थान पर पहुंचकर कुछ देर बाद दो लडके को भूरा कलर के होण्डा लिवो मोटर सायकल में आते हुए पकड़ा. जिसके पीछे बैठा व्यक्ति एक सफेद बोरी पकडा था. मोटर सायकल रोककर मोटर सायकल चलाने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम अनिल मलिक उम्र 23 साल एवं मोटर सायकल के पीछे बोरी लेकर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम सुदाम भोई उम्र 25 साल दोनों निवासी छिबर्रा थाना सिंघोंडा का होना बताया. जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से मोटर सायकल किमती 35,000 रूपये तथा एक सफेद बोरी के अन्दर 02 नग पीला प्लास्टिक जरीकेन मे भरी हुई हाथ भठ्ठी देशी महुआ शराब लगभग 10 लीटर किमती 1000 रूपये जुमला 36,000 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें