खेत में काम करने गए किसान के यहाँ दरवाजा तोड़कर चोरी, जेवर सह... - CG Sandesh

खेत में काम करने गए किसान के यहाँ दरवाजा तोड़कर चोरी, जेवर सहित नगदी पार.

कोमखाना थाना के टूहलू चौकी में खेत में काम करने गए किसान के यहाँ दरवाजा तोड़कर चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है. किसान ने पुलिस को बताया कि उसके घर से 10 हजार रुपये नगदी के साथ 29 हजार के जेवर की चोरी हुई है.  

मिली जानकारी के अनुसार 02 जुलाई 2020  को सुबह करीब 09:00 बजे यादराम पटेल अपने घर मकान कमरा का ताला लगाकर अपने पत्नि हेमलता पटेल व बच्चे के साथ में काम करने खेत गया था. खेत से काम करके करीब 12:00 बजे जब वह  वापस घर आकर देखा तो उसके मकान के मेन दरवाजा का संकल (गुजर) टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो अलमारी कमरे अंदर में रखा था. जिसकी भी लाकर टुटा हुआ था आलमारी में  रखे 10 नग सोने का लाकेट कीमती 25000/रूपये, 02 नग चांदी का पैर पट्टी कीमती 4000/रूपये, नगदी रकम 10000/रूपये जुमला कीमती 39000/ हजार रूपये को किसी अज्ञात ब्यक्ति द्वारा मकान में लगे दरवाजा का गुजर को तोडकर चोरी कर ले गया था.

मामले की शिकायत पर टूहलू चौकी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें