नक्सलियों ने घर में सो रहे जवान की धारदार हथियार से कर दी हत्या
सुकमा- जिले के दोरनापाल थानाक्षेत्र पेंटा गांव में बीती रात नक्सलियों ने घर में सो रहे जवान वेट्टी भीमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। और शव को कुछ ही दूरी पर फेंक दिया। जवान की पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो रात में जवान मौके पर पहुंचे। शव को दोरनापाल लाया गया, जहां पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।बताया जा रहा है कि करीब 10 बजे पांच से छह की संख्या में नक्सली गांव पहुंचे। एसआइबी में तैनात जवान वेट्टी भीमा के घर पहुंचे और उसे उठाकर अपने साथ लेकर चले गए। घर से करीब 50 मीटर दूर जाकर डंडे व हथियार से जवान की हत्या कर दी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें