नशे के लिए पैसा नहीं देने पर लोहे के तवे से पिता की कर दी हत... - CG Sandesh

नशे के लिए पैसा नहीं देने पर लोहे के तवे से पिता की कर दी हत्या

रायगढ़ जिले के चक्रधर थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक बेटे ने अपने पिता की तवे से मारकर हत्या कर दी. आरोपी की मां के अनुसार तीन भाई-बहनों में बेटा सबसे छोटा है, जो नशे का आदी है. हमेशा घर में अपने खर्च के लिये रूपये मांगता रहता है और रूपये नहीं देने पर माता-पिता से झगड़ा, मारपीट करता है.

मृतक की पत्नी नीला खडिया ने बताया कि पति धरम सिंह खडिया शारीरिक रूप से कमजोर हो जाने के कारण घर में रहते थे। वहीं आरोपी की माँ मजदूरी कर घर का खर्चा चलाती है। दिनांक 25 दिसम्बर की शाम करीब 5:30 बजे उपेन्द्र ने अपनी मां से नशे के लिये पैसे मांगे, वहीं नहीं देने पर उसने हाथ-मुक्का से मारपीट की। जिसके बाद उसकी मां घर से निकलकर अपन भाई बहू के घर चली गई। घर में उपेन्द्र और उसका पिता धरम सिंह थे। थोड़ी देर बाद नीला खडिया और उसकी भाई बहू गंगा बाई वापस घर आये तो देखे धरम सिंह के चेहरे, मुंह पर चोटें लगी थी। खून निकला रहा था और धरम सिंह की मौत भी हो चुकी थी। पास में लोहे का तावा पड़ा था। उपेन्द्र खडिया से पूछने पर उसने स्वीकार किया कि नशे के लिए पैसा नहीं देने पर लोहे के तवे से पिता को मारा है।

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें